{"_id":"6aeb304205519466200f47d0","slug":"vidya-global-school-and-aryan-public-school-in-the-final-meerut-news-c-72-1-mct1009-162230-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्या ग्लोबल स्कूल और आर्यन पब्लिक स्कूल फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्या ग्लोबल स्कूल और आर्यन पब्लिक स्कूल फाइनल में
विज्ञापन
विद्या ग्लोबल स्कूल में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए सेमीफाइनल मैच
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल में चल रहे सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें विद्या ग्लोबल स्कूल टीम-1 और आर्यन पब्लिक स्कूल की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह पक्की की।
पहला सेमीफाइनल मैच विद्या ग्लोबल स्कूल टीम-1 और टीम-2 के बीच हुआ। इसमें टीम 1 ने विद्या ग्लोबल स्कूल टीम 2 को 4-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आर्यन पब्लिक स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग के बीच खेला गया। यह मुकाबला भी बेहद रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमों ने जीत के लिए शानदार प्रयास किए। अंत में आर्यन पब्लिक स्कूल ने 4-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला आज बुधवार को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन में चेयरमैन प्रदीप जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन, प्रधानाचार्य विनीत सूद आदि का विशेष योगदान रहा।