{"_id":"6af1cb23a6edd27e040779e5","slug":"vidya-cricket-academy-defeated-bav-by-104-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-162448-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी ने बीएवी को 104 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विद्या क्रिकेट एकेडमी ने बीएवी को 104 रन से हराया
विज्ञापन
विद्या क्रिकेट एकेडमी की जीत के बाद खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शनिवार को विद्या यूनिवर्सिटी में विद्या क्रिकेट एकेडमी और बीएवी क्रिकेट एकेडमी के बीच अंडर-16 क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें विद्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएवी को 104 रन से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्या ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 76 गेंदों में 105 रन बनाए, जबकि निखिल ने 83 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। बीएवी की टीम निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी।
विद्या की ओर से मनु ने दो विकेट, जबकि अक्की और देव छपराना ने एक-एक विकेट हासिल किया। शानदार शतकीय पारी के लिए आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टीम की जीत पर कोच सुधीर सारण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।