फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vidio virap hone se fir bigaar sakta hai maahol

वीडियो वायरल होने से फिर बिगड़ा सकता है माहौल  

Thu, 05 Apr 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
vidio virap hone se fir bigaar sakta hai maahol
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उपद्रव की भड़काऊ वीडियो वायरल होने से अफवाहों का बाजार गर्माया हुआ है। लोगों में तनाव की स्थिति बन रही है। कई ऐसे मैसेज वायरल हो रहे हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। हालांकि सोशल साइट पर पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस का कहना है कि भड़काऊ वीडियो वायरल करने पर मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में लोगों की भीड़ सोमवार को आंबेडकर चौराहे पर पहुंची। जहां पर भड़काऊ भाषण देने का सिलसिला चला। बसपा नेता योगेश वर्मा, विपिन मनोठिया, संगीता राहुल, डॉ. सतीश प्रकाश समेत कई लोगों ने भाषण दिए। इन सभी की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। कई लोग जहां इनकी वीडियो दिखाकर इन पर भी एक्शन करने की बात कह रहे हैं तो कई इसके उलट कमेंट कर रहे हैं। उधर, उपद्रव में पथराव, फायरिंग व आगजनी की वीडियो भी लगातार वायरल होने से शहर में तनाव की स्थिति बनी है। जिससे अफवाहों का भी बाजार गर्माया हुआ है। बुधवार को भी कई बार अफवाहें फैलीं। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल से तनाव 
कई वीडियो जानबूझकर वायरल की गईं। कई जगह उपद्रवियों पर लाठीचार्ज व फायरिंग की वीडियो सोशल साइट पर पोस्ट की गई। जबकि कई वीडियो लोगों को भड़काने के लिए वायरल हुई है। सोशल साइट पर कई नेता भी भड़काऊ वीडियो पोस्ट करा रहे है। इसको लेकर पुलिस का सर्विलांस और साइबर सेल एक्टिव हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed