फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video Viral : the whole city was stunned by the act of BJP leader

Video Viral : भाजपा नेता की करतूत से दंग रह गया पूरा शहर

Fri, 28 Jul 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 28 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Video Viral : the whole city was stunned by the act of BJP leader
वीडियो वायरल

पति चिल्ला रहा है। बार बार कह रहा है कि उसकी पत्नी को थप्पड़ मारो और भाजपा नेता इस व्यक्ति की पत्नी को थप्पड़ मार रहा है। यही नहीं, भाजपा नेता महिला को अपने आवास से बाहर निकाल रहा है। दरअसल यह महिला भाजपा नेता के घर आई थी और पीछे-पीछे उसका पति भी यहीं पहुंच गया और उसने बखेड़ा खड़ा कर दिया। बृहस्पतिवार को यह वीडियो शहर में वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इस वीडियो को जिसने देखा वह दंग रह गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि शहर की एक महिला भाजपा नेता के दिल्ली रोड स्थित आवास पर पहुंची। हालांकि उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। थोड़ी देर बाद ही उसका पति भी वहां पहुंच जाता है। भाजपा नेता और अपनी पत्नी को एक साथ देखकर वह आगबबूला हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह अपनी पत्नी पर आरोप लगाकर उसको गालियां दे रहा है। उसे इस बात पर एतराज है कि वह उसके विरोध के बाद आखिर क्यों भाजपा नेता के घर आई है। गंभीर आरोप लगते देख भाजपा नेता भी महिला को घर से बाहर निकाल रहा है। साथ ही कह रहा है कि दोबारा उसके घर मत आना।

विज्ञापन

Video Viral : the whole city was stunned by the act of BJP leader
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बावजूद इसके उस महिला का पति इस बात पर अड़ा है कि भाजपा नेता उसकी पत्नी को थप्पड़ जड़े। उसके कहने पर भाजपा नेता ने इस महिला को थप्पड़ जड़ा। उसका पति इतना उद्घेलित है कि उसने कहा ऐसे नहीं, जोर से थप्पड़ मारो। ऐसे.....औैर एक जोर का थप्पड़ उसने भी अपनी पत्नी को लगाया। उसके बार-बार चिल्लाने पर भाजपा नेता ने भी महिला को कई थप्पड़ लगाए। महिला के पति ने कहा कि पत्नी को हाथ पकड़कर धक्के देकर घर से बाहर निकालो तो भाजपा नेता ने भी ऐसा ही किया। हालांकि महिला घर से बाहर जाने से इंकार कर रही है। लेकिन महिला को यहां से बाहर जाना पड़ा। 

महिला के पति ने ही बनाई थी वीडियो
इस महिला के पति ने ही खुद इस पूरे प्रकरण की करीब चार मिनट 30 सेकेंड की वीडियो बना ली, जो वायरल हुई तो शहर के लोग उसे देखकर हैरान रह गए। यह प्रकरण तीन माह पुराना है। इस घटना के बाद खूब हंगामा हुआ था और इस महिला ने अपने ही पति के खिलाफ एसएसपी को शिकायत की थी। भाजपा नेता ने भी सफाई दी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed