फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   video viral

रेस्टोरेंट में युवकों की दबंगई: खाने का बिल देखकर भड़के, होटल मालिक से की जमकर मारपीट

Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
video viral
रेस्टोरेंट में युवकों की दबंगई - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में युवकों द्वारा की गई दबंगई का वीडियो वायरल हो गया। ग्रीन प्लाजा रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात सवा दस बजे के करीब कार सवार पांच युवक खाना खाने के लिए आए थे। खाना खाने के बाद बिल को लेकर युवकों और कसेरूबक्सर निवासी रेस्टोरेंट मालिक मुस्तफा में विवाद हो गया।

विज्ञापन


आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने गालीगलौज कर दी। इनमें से एक युवक ने खुद को दरोगा बताकर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी दी। विरोध करने पर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा। इस दौरान बीचबचाव में आए रेस्टोरेंट के कर्मचारी को पत्थर मारकर घायल कर दिया। आरोपी युवक कार लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

रविवार को वीडियो गंगानगर व अन्य क्षेत्रों में वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी युवक मारपीट करते व रेस्टोरेंट के कर्मचारी को सिर पर पत्थर मारते नजर आ रहे हैं। इस घायल को दिव्य ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

पीड़ित पक्ष ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णा निवासी मारकपुर के खिलाफ और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed