{"_id":"6019af058ebc3e3a204123e9","slug":"video-of-young-man-firing-while-viral-family-detained-sardana-news-mrt5234675157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, परिजन हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, परिजन हिरासत में लिए
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव बाफर के एक युवक का हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस ने वीडियो में फायरिंग कर रहे आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आया। पूछताछ के लिए पुलिस ने युवक के दो परिजनों को हिरासत में लिया है।
कई दिनों से क्षेत्र में सोशल मीडिया पर गांव बाफर का एक युवक का रिवाल्वर और बंदूक से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने मंगलवार को जानी पुलिस को वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए। जानी पुलिस ने वीडियो में बताए गए विशाल निवासी बाफर के घर उसकी तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस विशाल के दो परिजनों को पूछताछ के लिए जानी थाने ले आई। शाम तक विशाल और वायरल वीडियो के बारे में पूछताछ जारी थी। ग्रामीणों के अनुसार, वायरल वीडियो दिवाली के आसपास सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।