फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of Nirmal Hindan song being prepared

तैयार हो रहा है निर्मल हिंडन गीत का वीडियो

Sun, 03 Dec 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
Video of Nirmal Hindan song being prepared
निर्मल हिंडन अभियान की जानकारी देते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
 हिंडन अभियान के तहत तैयार की गई रागिनी अब केवल ऑडियो नहीं बल्कि वीडियो में भी मिलेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर द्वारा तैयार की गई रागिनी को वीडियो में लाने की तैयारी चल रही है। शनिवार को दिल्ली से बैलेट बॉक्स की टीम ने हिंडन और उसकी सहायक नदियों का दौरा किया तथा कई जगह शूटिंग की।
विज्ञापन


निर्मल हिंडन अभियान मेरठ आयुक्त डा. प्रभात कुमार द्वारा चलाया जा रहा है। पहले यह रागिनी केवल ऑडियो में थी, लेकिन अब निर्णय लिया गया  कि इसकी वीडियो तैयार की जाएगी। इसके लिए इस अभियान में काम कर रही बैलेट बॉक्स की टीम को आज मेरठ बुलाया गया। नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन कांत त्यागी भी इस मौके पर रहे। टीम के स्वर्णताभ और अमित ने हिंडन नदी के किनारे के विभिन्न स्थानों पर जाकर वीडियो शूट किया। खास तौर पर मेरठ व बागपत में बहने वाली हिंडन कृष्णा दोनों नदियों के तट पर शूटिंग की गई। टीम सदस्यों ने बताया कि जल्द ही धार्मिक स्थलों बालैनी आश्रम, पुरा महादेव व बरनावा लाक्षागृह की भी शूटिंग की जाएगी। रागिनी का यह वीडियो जल्द ही तैयार हो जाएगा जिसको कि गांव-गांव में भेजा जाएगा और प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉक्यूमेंट्री भी बनेगी
इसी के साथ निर्मल हिंडन कार्यक्रम की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की जा रही है। इसके लिए भी आज शूटिंग की गई। हिंडन के उद्गम स्थल की शूटिंग पहले ही की जा चुकी है। डाक्यूमेंट्री का प्रथम भाग भी मार्च तक तैयार हो जाएगा। बैलेटबॉक्स टीम के साथ निर्मल हिंडन के समन्वयक धर्मवीर कपिल भी साथ रहे। बरनावा में कृष्णा नदी के निकट मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार का एक इंटरव्यू भी शूट किया गया जिसमें  उन्होंने इस अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed