फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of firing goes viral on social media, one accused arrested

Meerut News: फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Video of firing goes viral on social media, one accused arrested
सरधना। मोहल्ला कालंद चुंगी पर गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक खुलेआम पिस्टल लहरा रहा है। कुछ आरोपी तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। पुलिस ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। एक पक्ष के युवकों ने मारपीट व फायरिंग कर दी थी। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल और पुलिस फोर्स ने मौके पर जांच पड़ताल की थी। अब पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के यहां दबिश दी। इसके वह मौके से फरार मिले। वायरल वीडियो में उसके साथी तोड़फोड़ व गाली गलौज कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है। पुलिस ने गुजरान गेट निवासी गुफरान व कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि जांच पड़ताल में इमरान पुत्र इस्लाम का नाम प्रकाश में आया है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार गुफरान व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed