फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Video of dangerous stunt on bike in Abulen market goes viral

Meerut News: आबूलेन बाजार में बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Thu, 12 Dec 2024 12:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Video of dangerous stunt on bike in Abulen market goes viral
आबूलेन पर स्टंट करते बाइक सवार।
खरीदारी करने आए लोगों की जान खतरे में डाली, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के पॉश आबूलेन बाजार में बाइक पर दो युवकों ने खतरनाक स्टंट किए। तेज गति में स्पोर्ट्स बाइक पर दो युवकों ने बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की जान भी खतरे में डाल दी। इससे यहां दहशत फैल गई। आरोपियों ने स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस बाइक सवारों की पहचान के प्रयास में लग गई है।
यह वीडियो महज 37 सेकंड का है। इसमें दो युवकों ने काफी तेज गति में स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाई और 8 बार स्टंट किए। इस दौरान पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं दी। जबकि आबूलेन के नजदीक ही बेगमपुल चौकी है। यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। बाइक सवारों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए सरेराह स्टंट किए। स्टंट के दौरान बाजार में मौजूद लोग डर गए और बाइक सवार बेखौफ यहां से चले गए। स्कूटी सवार एक युवती इस बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

किसी राहगीर या वाहन से बाइक टकराने पर कोई हादसा हो सकता था। आबूलेन के बाद बाइक सवार कैंट क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने औघड़नाथ मंदिर के नजदीक स्थित चौराहे पर भी स्टंट किए। आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चेकिंग के दावे पर सवाल
पुलिस शहर के मुख्य बाज़ारों में चेकिंग का दावा करती है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने से पुलिस के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो कितनी पुरानी है, यह तो जांच में ही सामने आएगा। इससे पहले भी आबूलेन पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ही इन वाहनों की चपेट में आने से बचे थे। कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। फिर भी इस तरह के मामले थम नहीं रहे हैं।

आबूलेन पर स्टंट करते बाइक सवार।

आबूलेन पर स्टंट करते बाइक सवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed