फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victims of fraud being made in the name of broadband speed, 5G

Meerut News: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी के बहाने बनाए जा रहे ठगी का शिकार

Mon, 11 Sep 2023 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 11 Sep 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Victims of fraud being made in the name of broadband speed, 5G
मेरठ। अगर आपके पास ब्रॉडबैंड की स्पीड बढ़ाने और 5जी नेटवर्क देने के लिए फोन या मेेसेज आया है तो सावधान हो जाएं। साइबर ठग मोबाइल और ब्रॉडबैंड की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने और 5जी नेटवर्क की सुविधा देने के बहाने लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। साइबर ठग खुद को सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का कर्मचारी बताकर कॉल करते हैं। अब ठगी से बचाने के लिए साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

साइबर सेल के कार्यवाहक प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शातिर मोबाइल और ब्रॉडबैंड पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने और मोबाइल नेटवर्क को दुरुस्त करने का झांसा देते हैं। इसके बाद ठग ओटीपी बताते हुए पीड़ित को अपना मोबाइल नंबर डायल करने के लिए कहते हैं। ठग पीड़ित के मोबाइल नंबर डायल करते ही ओटीपी पूछते हैं। इसके साथ ही पीड़ित का मोबाइल नंबर, ई-वॉलेट एवं मैसेजिंग एप की पूरी जानकारी बैकअप के साथ ठग के पास पहुंच जाती है। फिर ठग आसानी से अपने मोबाइल पर पीड़ित का पेमेंट वॉलेट और मेसेजिंग एप डाउनलोड कर लेते हैं। एप के जरिए भी ठग पीड़ित के परिचितों से अलग-अलग बहाना बनाकर पैसे मंगवा लेते हैं। परिचितों को लगता है कि उनके मिलने-जुलने वाले ने ही पैसा मांगा है और वे झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन


-------

निजी तस्वीरों का हो सकता है दुरुपयोग

मोबाइल मेसेजिंग एप पर अगर टू वे वेरिफिकेशन नहीं होता तो ठग आसानी से यूजर के नंबर से एप अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर लेता है। इंस्टालेशन के दौरान यूजर्स का बैकअप भी ठग के पास पहुंच जाता है। इससे यूजर्स की निजी तस्वीरें और वीडियो भी ठग के पास पहुंच जाती हैं। ठग यूजर की निजी तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शिकायत करेंगे तो नुकसान नहीं
साइबर सेल का कहना है कि अगर लोग ठगी होने के 15 मिनट बाद 1930 पर शिकायत करते हैं तो खाता ब्लॉक कर उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकता है। ठगी का शिकार हुए लोग साइबर सेल की वेबसाइट पर भी शिकायत कर सकते हैं।

--------

इन बातों का रखें ध्यान

- किसी कंपनी या बैंक का नंबर गूगल पर सर्च न करें। इंटरनेट पर मिले नंबर जालसाजों द्वारा डाले गए भी हो सकते हैं और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर कंपनी या बैंक का नंबर न मांगें। किसी बैंक या कंपनी का आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहता है। जरूरत पड़ने पर सीधे वहीं विजिट करें।
-आजकल हर बैंक कंपनी का सोशल मीडिया हैंडल है। आप वहां पर डायरेक्ट मेसेज के जरिए शिकायत कर सकते हैं। आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी शिकायत की जा सकती है।

- अगर आपने किसी बैंक कंपनी में कोई शिकायत की है और उसके बाद फोन कॉल पर आपकी समस्या हल करने के लिए कोई खाते या कार्ड से जुड़ी डिटेल मांगे तो न दें।
- अगर आप इंटरनेट या टेक्नोलॉजी के साथ बहुत ज्यादा फ्रेंडली नहीं हैं तो सीधे बैंक या कंपनी में जाकर अपनी समस्या बताना बेहतर रहेगा।
--------

ऐसे करें बचाव
- किसी भी तरह के ऑफर और लालच में न आएं
- अंजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में ना आएं
- अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें
- फेसबुक, ट्विटर आईडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें
- कोई रुपये की मांग करता है, तो पहले जांच लें
- बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर जानकारी नहीं मांगते
वर्जन
ऐसे मामलों में लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। अगर आपके पास ऐसा कोई मेसेज आता है तो पहले उसकी जानकारी कर ले। - अनित कुमार, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed