डीएम साहब! मुझे इंसाफ चाहिए, पति ने तलाक दे दिया, ससुराल वाले दहेज में मांगते हैं कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहानपुर शहर में मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जन सुनवाई कर रहे डीएम-एसएसपी के समक्ष पहुंची मुस्लिम महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज में कार और जेवरात नहीं मिलने पर उसे उसके पति ने तलाक दे दिया। इतना ही नहीं उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई और उसके देवर ने उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
मोहल्ला महजनान निवासी शाइस्ता पुत्री अब्दुल कय्यूम मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंची और डीएम आलोक कुमार एवं एसएसपी दिनेश कुमार पी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 22 अक्तूबर 2017 को सहारनपुर की नदीम कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे मायके से कार और ननद व सास सोने के जेवरात लाने के लिए कहने लगे। उसका देवर उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। उसने इन सभी बातों का विरोध किया तो आरोप है कि पति और अन्य सभी ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि कुछ दिन बाद उसके पति ने उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके मायके की आर्थिक हालत बेहद खराब है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अकेली ही इंसाफ के लिए भटक रही है। उसने सहारनपुर महिला थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा सहारनपुर में भी उसके द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं की गई।
पीड़िता ने बताया कि उसका पति नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जो पुलिसकर्मियों से जान पहचान निकाल लेता है और उसकी सुनवाई नहीं होने दे रहा है। पीड़िता ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने कोतवाली बेहट के प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी को पीड़िता की तहरीर लेकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/