{"_id":"58d79d1f4f1c1bfc2f1a347d","slug":"vicious-youth-arrested-with-fake-notes-network-spread-in-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों के साथ शातिर युवक गिरफ्तार, कई जिलो में फैला था नेटवर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों के साथ शातिर युवक गिरफ्तार, कई जिलो में फैला था नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 26 Mar 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली नोटों के साथ मेरठ के युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हकीकत चौहान निवासी रसूलपुर जानी मेरठ, तहसीन निवासी गांव मोहम्मदाबाद बुलंदशहर और फजर निवासी गोनाची बल्लभगढ़ हरियाणा हैं। आरोपियों के पास से एक लाख 40 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सभी नोट 100-100 रुपये के हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी फजर हरियाणा में पेपर और प्रिंटर की मदद से नोट छापता था। हकीकत और तहसीन इन नोटों को असली नोटों के साथ मिलाकर बाजारों में चलाते हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली था कि दिल्ली और यूपी में हकीकत व तहसीन नाम के शख्स नकली नोटों का धंधा कर रहे हैं। दोनों ही नकली नोट लेकर अपनी वर्ना कार से मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने वजीराबाद फ्लाईओवर रिंग रोड के पास सुबह 11 बजे दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान हकीकत ने बताया कि वह भलस्वा डेयरी इलाके में कबाड़ी का काम करता है। एक लाख रुपये पर उन्हें 15 हजार रुपये का फायदा होता था। मेरठ में पहले भी नकली नोट छापने के मामले में एक गैंग पकड़ा था।
विज्ञापन