{"_id":"69a59916537bfb62f503f5d7","slug":"vhp-workers-get-angry-over-bike-seizure-create-ruckus-meerut-news-c-72-1-mct1010-149622-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक सीज करने पर भड़के विहिप कार्याकर्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक सीज करने पर भड़के विहिप कार्याकर्ता, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाकर सदर बाजार थाने पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आबूलेन पर पटाखा छोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ता की बुलट को पुलिस ने सीज कर दिया। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी पुलिस ने तीखी नोकझोंक हुई। विहिप कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाने पहुंचकर हंगामा किया।
आबूलेन पर बजरंग दल कार्यकर्ता की बुलट को पुलिस ने पटाखा छोड़ने के चलते सीज कर दी। जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद विहिप कार्यकर्ता सदर बाजार थाने पहुंच गए और हंगामा करना शुरु कर दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद थाना प्रभारी सदर बाजार ने पुलिसकर्मी के अभद्र व्यवहार की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।
सोमवार को आबूलेन पर एक बुलट पर राहुल और करन जा रहे थे। वहां चेकिंग कर रहे सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया।आरोप है कि उन्होंने बुलट दौड़ा दी। दो सिपाहियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया और आबू प्लाजा परिसर में उन्हें रोक लिया। बाइक पकड़े जाने का युवकों ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई असामाजिक तत्व नहीं हैं। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता है। आरोप है कि सिपाहियों ने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
इसे लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। उन्होंने विहिप कार्यकर्ता सदर बाजार थाने में बुला लिए। जिन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने बुलट छुड़वाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल की बुलट है। जिसे करन चला रहा था। वह बुलट से पटाखे छोड़ रहे थे, जिसकी कई दिनों से व्यापारी भी शिकायत कर रहे थे। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।