{"_id":"585980d34f1c1bd663e3a47c","slug":"vetan-nahi-milne-par","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी डिस्पेंसरी बंद होने से नहीं मिल रहा सफाई कर्मियों का वेतन, हंगामा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी डिस्पेंसरी बंद होने से नहीं मिल रहा सफाई कर्मियों का वेतन, हंगामा, हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी डिस्पेंसरी बंद होने के बाद वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने एक दंपति के नेतृत्व में मंगलवार को हाईवे जाम कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने प्रबंधन से वार्ता कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज दो डबल स्टोरी निवासी दंपति ओमबीर व कृष्णा करीब 24 साल से मोदी डिस्पेंसरी में सफाई कार्य कर रहे थे। यह डिस्पेंसरी 15 दिसंबर से बंद हो गई है। जिसका नोटिस एक दिन पहले ही लगाया गया था। दंपति का आरोप है कि उनका बोनस, वेतन, पीएफ और अन्य देय नहीं दिया गया। जिस कारण सभी कर्मचारी परेशान हैं। जिसको लेकर सुबह दस बजे दंपति पल्लववुरम क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को लेकर मोदी गेट पर पहुंचा और हाईवे पर ड्रम और तख्त रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे एसएसआई पल्लवपुरम अर्जुन सिंह ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया। इसके बाद भी करीब दो घंटे तक सफाई कर्मी हाईवे किनारे हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
गेट पर दिया धरना
दंपति और कर्मचारियों ने डिस्पेंसरी गेट पर धरना शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारी पर आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद भी एक सप्ताह से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
नीली बत्ती गाड़ी रोकी
जाम के दौरान सफाई कर्मियों ने मेरठ से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही एक नीली बत्ती लगी कार रोक ली। प्रदर्शनकारी डंडा लेकर कार के आगे खड़े हो गए। पुलिस ने किसी तरह कार को वहां से निकलवाया।