फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles will run on both tracks of Gang nahar, jam pressure will reduce on NH 58

गंगनहर पटरी पर 589 करोड़ की लागत से बनेगा कांवड़ मार्ग, हादसों पर लगेगी लगाम, एनएच-58 पर घटेगा दबाव

Sat, 23 Nov 2019 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Nov 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on both tracks of Gang nahar, jam pressure will reduce on NH 58
गंगनहर
गंगनहर की दायीं पटरी पर नया कांवड़ मार्ग बनाने केलिए डेढ़ साल पहले की गई सीएम की घोषणा पर अब अमल होता दिख रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी एक सप्ताह के भीतर मार्ग का निरीक्षण करके फाइनल रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सौंप देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कांवड़ पटरी मार्ग पर बातचीत की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के कारण गंगनगर की दायीं पटरी पर भी सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने की घोषणा की थी। पीडब्ल्यूडी ने जुलाई 2018 में ही इसका बजट प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। डेढ़ साल के भीतर कांवड़ पटरी मार्ग के प्रस्ताव में कई बार परिवर्तन किया गया। शासन से दायीं पटरी पर सड़क बनाने को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन

589 करोड़ आएगी लागत 
मुजफ्फरनगर से मेरठ और गाजियाबाद सीमा में गंगनहर की दायीं पटरी पर रजबहा और नहरों पर पुल बनाए जाएंगे। मुजफ्फरनगर के खतौली के निकट रेलवे पुल के लिए भूमि अधिग्रहण भी की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के साथ सड़क और पुल निर्माण में 589 करोड़ के खर्च का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी पूर्व में ही यह बजट प्रस्ताव ड्राइंग सहित शासन को भेज चुका है। अब शासन ने इसी प्रस्ताव की फाइनल डीपीआर मांग ली है। 

सात मीटर चौड़ी होगी सड़क 
गंगनहर की पटरी पर दुर्घटनाएं न हों, डिजाइन में इसका भी ध्यान रखा जाएगा। नहर किनारे सात मीटर पटरी छोड़कर बाकी भूमि पर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव के अनुसार सात मीटर की काली सड़क होगी। सड़क के दोनों साइड में दो से ढाई मीटर पटरी होगी। जिस पर सड़क के रखरखाव के लिए टाइल्स लगाई जाएंगी।

जाम से मिलेगी निजात 
गंगनहर की दायीं पटरी पर सड़क बनने के बाद गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड जाने वाले वाहनों को मोदीनगर के अंदर से मेरठ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहनों का दबाव कम होने से दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम से राहत मिलेगी।

Vehicles will run on both tracks of Gang nahar, jam pressure will reduce on NH 58
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला

सड़क बनाने को काटने पड़ेंगे पेड़
कांवड़ मार्ग बनने से पहले पेड़ों का कटान किया जाना है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में ही वन विभाग को प्रस्ताव दे चुके हैं। शासन की मंशा के अनुरूप वन विभाग को दूसरा पत्र जारी किया जाएगा।

जनपद        सड़क किमी में   
मेरठ           42.30 
मु.नगर         58.37
गा.बाद        12.35 
नोट- कुल मिलाकर 113.020 किमी सड़क निर्माण होगा।

निर्देश मिल चुका है
कांवड़ मार्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। शासन के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं। 15 दिन के भीतर शासन को अंतिम डीपीआर भेज दी जाएगी। 2022 से पहले ही कांवड़ मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
-सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed