फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicles will also run on the second track of Rajabeh on Bijli Bamba bypass

Meerut News: बिजली बंबा बाईपास पर रजबहे की दूसरी पटरी पर भी दौड़ेंगे वाहन

Mon, 09 Jan 2023 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will also run on the second track of Rajabeh on Bijli Bamba bypass
बिजली बंबा बाईपास पर रजबहे की दूसरी पटरी पर भी दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

मेरठ। शहर और बिजली बंबा बाईपास पर जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मसौदा तैयार कर लिया है। एक साल में बिजली बंबा पर रजबहे की दूसरी पटरी पर भी वाहन दौड़ते नजर आएंगे। लोक निर्माण विभाग ने यह सड़क बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के बीच जमीन को लेकर एनओसी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसका प्रस्ताव शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।
दिल्ली रोड से हापुड़ रोड की दूरी लगभग 12 किमी है। सिंचाई विभाग के रिकार्ड के मुताबिक मेरठ रजबहे की चौड़ाई 22 से 27 मीटर है। रजबहे की एक साइड पर बिजली बंबा बाईपास संचालित है। इस मार्ग से प्रतिदिन 80 हजार से एक लाख हल्के और भारी वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

सीएम के सामने कई बार इनर रिंग रोड का मामला उठा है। बिजली बंबा बाईपास के चौड़ीकरण के प्रस्ताव भी आए, लेकिन बजट के अभाव में प्रस्ताव फाइलों में ही सिमट कर रह गए। अब पीडब्ल्यूडी ने कम बजट में ही रजबहे की दूसरी पटरी पर सड़क निर्माण की तैयारी की है। इसके लिए सिंचाई विभाग की भूमि का उपयोग होना है। शासन से स्वीकृति मिलने की भी संभावना है। दूसरी पटरी पर वाहन दौड़ने पर जाम से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनर रोड का दिखाया जा रहा सपना
- शासन और प्रशासन पिछले 20 साल से मेरठ की जनता को इंनर रिंग रोड का सपना दिखा रहा है। बसपा शासन काल में जुर्रानपुर फाटक के पास रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का हिस्सा बनाया गया था। उस समय तय किया गया था कि इनर रिंग रोड को इसी ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा, लेकिन इसके बाद से इस पर कोई काम नहीं हुआ। शासन ने यह प्रोजेक्ट मेरठ विकास प्राधिकरण के पाले में डाल दिया है। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने एमडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर इनर रिंग रोड पर कार्य करने की बात कही है।

जाम से मुक्ति दिलाने में निर्णय अच्छा रहेगा
जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पीडब्लूडी ने बिजली बंबा बाईपास पर मेरठ रजबहा की दूसरी पटरी पर सड़क बनाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में जुर्रानपुर फाटक तक सड़क बनेगी। उसके बाद हापुड़ रोड बिजली बंबा पुलिस चौकी तक सड़क को बनाया जाएगा। अधिशासी अभियंता से प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। यह शासन को भेजा जाएगा। - राजीव कुमार, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed