फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vehichle movement increase on Hapur Road

दिल्ली रोड पर हलचल, हापुड़ रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव

Tue, 02 Mar 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
vehichle movement increase on Hapur Road
दिल्ली रोड पर हलचल, हापुड़ रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर रैपिड रेल ट्रैक के निर्माण को लेकर शुरू हुई हलचल का असर शहर की अन्य सड़कों पर दिखने लगा है। दिल्ली रोड पर अब केवल वही वाहन दिख रहे हैं, जिनके पास फिलहाल कोई दूसरा रूट नहीं है। वहीं, हापुड़ रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।
आम दिनों में दिल्ली रोड से करीब 25-30 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। जैसे-जैसे रैपिड रेल प्रोजेक्ट का काम दिल्ली रोड पर आगे बढ़ रहा है, वाहन चालक जाम और दूसरे कारणों से मोदीनगर, गाजियाबाद और दिल्ली के लिए दूसरे रूट का प्रयोग करने लगे हैं। दिल्ली रोड के 15-20 प्रतिशत वाहन इन दिनों हापुड़ रोड व बाईपास से दिल्ली तक का सफर तय कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार आने वाले दिनों में रूट डायवर्जन के बाद यही व्यवस्था कारगर साबित होगी। शहर के भीतर की स्थिति न बिगड़े, इसे लेकर प्लान तैयार है।
विज्ञापन

---
बेगमपुल पर डायवर्जन की तैयारी
मेरठ। बागपत अड्डा तिराहा से जीरो माइल तक रैपिड रेल के तीन अंडर ग्राउंड स्टेशन तैयार होने हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक किसी भी तरह से काम में बाधा ना बने, इसको लेकर सोमवार को एसपी ट्रैफिक ने बेगमपुल पर डायवर्जन को लेकर कार्यदायी संस्था व विभागीय टीम के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक के अनुसार जल्द ही कार्यदायी संस्था डिवाइडर तोड़कर रास्ता तैयार करेगी। इसके बाद बेगमपुल पर आबूलेन पुलिस चौकी से सरधना अड्डा की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया जाएगा। केवल एक तरफ का रास्ता चलेगा, जिस पर दिल्ली रोड से रुड़की रोड और रुड़की रोड से दिल्ली रोड व हापुड़ रोड की ओर वाहन बढ़ेंगे। इस स्थिति में छोटे वाहन आबूलेन पुलिस चौकी के आगे से बाई ओर नाले वाले रास्ते के सहारे जादूगर चौराहा से होते हुए रुड़की रोड निकलेंगे। कुछ वाहन जीरो माइल की तरफ बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed