फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vehicals runs without reflector

सरधना क्षेत्र में बिना रिफ्लेक्टर के दौड रहे भारी वाहन

Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicals runs without reflector
सरधना। नगर एवं देहात क्षेत्र में दिन-रात घने कोहरे के बीच सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर वाहन दौड़ रहे हैं। सड़कों पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने से हादसे होते रहते हैं। धुंध में जहां एक तरफ लाइट काम नहीं करती। वहीं, बिना रिफ्लेक्टर आगे चल रहे वाहन को दूर से देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सरधना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्व में घने कोहरे कारण वाहनों के टकराने से हादसे हो चुके हैं। कई लोग इसमें जान तक गंवा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस ने बिना रिफ्लेक्टर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में वाहन चालकों को चेतावनी भी नहीं दी गई। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि इस संबध में थाना पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके।
विज्ञापन

पुलिस एवं मिल प्रबंधन नहीं चला रहे अभियान
बहसूमा। सर्दी के मौसम में गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक तथा बुग्गी शुगर मिलों में गन्ना आपूर्ति के लिए जाते हैं। ये दिन-रात दौड़ते रहते हैं परंतु सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिससे घने कोहरे एवं धुंध से हादसों में इजाफा हो जाता है। थाना रिकार्ड के मुताबिक बहसूमा क्षेत्र में ओवरलोड वाहन, बिना रिफ्लेक्टर के जाते हैं। रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने से घने कोहरे में हादसे होते रहते हैं। इसके लिए न तो पुलिस प्रशासन व और न ही मिल प्रबंधन कडे़ कदम उठाए हैं। परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष जागरूकता के अभाव में हादसे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed