फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vegetarianism is the only way to build a good society: Satish Chandra

शाकाहार से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव: सतीश चंद्र

Mon, 12 May 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vegetarianism is the only way to build a good society: Satish Chandra
जय गुरुदेव सत्संग में पहुंचे श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव झड़का में मथुरा की बाबा जय गुरुदेव धर्म प्रचार संस्था के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय सत्संग प्रवचन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के अनुयाई पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक ने शाकाहार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव ने शाकाहारी धर्म का प्रचार किया। सभी लोगों का खानपान अशुद्ध हो गया है, इसे शुद्ध करना चाहिए और यही समय की मांग है।
विज्ञापन

झड़का गांव में स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी लोगों का खानपान अशुद्ध हो गया है। बाबा जयगुरुदेव महाराज ने लोगों से अपील की थी कि यदि लोग शाकाहार-सदाचार नहीं अपनाएंगे तो उनकी स्थिति बिगड़ती जाएगी। अपील करते हुए कहा कि हाथ जोड़कर विनय हमारी हो जाएं सब शाकाहारी। राष्ट्रीय उपदेशक ने कहा कि लोग शाकाहार-सदाचार को अपना लें जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके। आज तो हमारे देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सनातन धर्म को मानने वाले हैं और पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं जिनका नेतृत्व हमें मिल रहा है। महापुरुषों से अपने आत्म कल्याण और चरणों की शरण की मांग करनी चाहिए। चरणों की शरण प्राप्त हो जाने पर जीवन के लिए जरूरी सांसारिक पदार्थ मिल जाया करते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में अनुयाई पहुंचे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रतनलाल त्यागी, उदयराज, धीर सिंह, राजू, धनीराम, धर्मबीर, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed