फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vegetable trader dies after being hit by tractor-trolley, bike dragged for 100 meters

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सब्जी आढ़ती की मौत, 100 मीटर तक घसीटती ले गई बाइक

Tue, 30 Jun 2026 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Vegetable trader dies after being hit by tractor-trolley, bike dragged for 100 meters
दौराला-मसूरी मार्ग पर काली नदी पुल पर हुआ हादसा, ट्रॉली भी खाई में पलटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर काली नदी पुल के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में मवाना निवासी सब्जी आढ़ती कुलदीप सैनी (40) की मौत हो गई। पॉलिथीन कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक और आढ़ती ट्रॉली में फंस गए। चालक करीब 100 मीटर तक उन्हें घसीटता ले गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान की।

मृतक के चचेरे भाई राजकुमार सैनी ने बताया कि कुलदीप मवाना सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करते थे। वह 24 जून को किसी काम से देहरादून गए थे। दौराला में बाइक खड़ी कर ट्रेन से देहरादून पहुंचे और सोमवार रात वापस लौटते समय बाइक से मवाना जा रहे थे। काली नदी पुल के पास पॉलिथीन कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुलदीप और उसकी बाइक ट्रॉली में फंस गए। चालक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई और चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


बताया कि दौराला से चलने से पहले कुलदीप ने अपनी पत्नी सपना को फोन कर घर लौटने की जानकारी दी थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी लगातार फोन करती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में पुलिस से हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। मृतक के 11 वर्षीय पुत्र वंश और छह वर्षीय पुत्री तन्वी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed