{"_id":"6261c0edda1f5743f871d397","slug":"vatsal-murder-case-not-nominated-went-to-jail-two-more-in-custody-city-news-mrt5854924138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वत्सल हत्याकांड: नामजद आरोपी नहीं गए जेल, पुलिस ने दो और आरोपियों को लिया हिरासत में, जल्द खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वत्सल हत्याकांड: नामजद आरोपी नहीं गए जेल, पुलिस ने दो और आरोपियों को लिया हिरासत में, जल्द खुलेगा राज
Fri, 22 Apr 2022 11:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:16 AM IST
सार
मेरठ में इकलौते बेटे वत्सल की हत्या के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक तीनों नामजद आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद की सरधना पुलिस ने महादेव गांव के वत्सल हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया है। वहीं दो अन्य आरोपी हिरासत में लिए हैं। पुलिस का दावा है कि नामजद आरोपियों की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली।
विज्ञापन
रविवार की रात वत्सल का गोली लगा शव ट्यूबवैल के पास चारपाई पर मिला था और उसके कान में मोबाइल की लीड लगी थी। वत्सल के चाचा ने हत्या की वजह जमीन की रंजिश बताते हुए गांव के ही गोल्डी, सौरभ व अमित को नामजद किया था। एफआईआर के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने करने की बात कही, लेकिन अगले इन्हें हिरासत में लेने की बात कही। हालांकि इन तीनों को गुरुवार तक भी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। नामजद आरोपी गोल्डी से तलाशी के दौरान एक तमंचा भी बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वत्सल के सीने में 315 बोर की गोली लगने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्ट्या गोल्डी से बरामद तमंचे से गोली चलने बात सामने नहीं आई। इसकी जांच के लिए तमंचा फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वत्सल के मोबाइल पर जिस दोस्त की अंतिम कॉल आई थी, पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। दोस्त ने बताया कि वह वत्सल को ट्यूवबैल पर छोड़कर आ गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: अवैध कॉलोनियों पर गरजा योगी का बुलडोजर, ध्वस्त किए प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय, देखें तस्वीरें
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच में साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए इन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया गया। फॉरेसिंक टीम ने सैंपल लिए है। सर्विलांस और एसओजी की टीम भी लगी हुई है। पुलिस ने गुरुवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। नामजद आरोपियों के साथ इनसे भी पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अरबपति अकबर के बड़े राज: विदेशों तक फैला था गो-तस्कर का नेटवर्क, अब सामने आई ये सच्चाई, अफसर भी हैरान