फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vats Sports beats Axis Heroes by 19 runs

Meerut News: वत्स स्पोर्ट्स ने एक्सिस हीरोज को 19 रन से हराया

Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Vats Sports beats Axis Heroes by 19 runs
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को वत्स स्पोर्ट्स और एक्सिस हीरोज के बीच मैच हुआ। इसमें वत्स स्पोर्ट्स की टीम ने 19 रन से मैच जीता। वत्स स्पोर्ट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में मात्र तीन विकेट के नुकसान पर 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज सौरव यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद में 110 रन बनाए। प्रभजोत सिंह ने 51 गेंद में 64 रन की पारी खेली। एक्सिस हीरोज की ओर से अनुराग और सारिक ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सिस हीरोज की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 241 रन बनाए। टीम महज 19 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अंकुर ने मात्र 66 गेंद में 141 रन की शानदार पारी खेली। वत्स स्पोर्ट्स की ओर से नवीन ने 2 विकेट लिए। सौरव यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed