{"_id":"602d6a3d8ebc3ee95523abfc","slug":"vasant-utsav-city-news-mrt525881767","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ मनाया वसंतोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ मनाया वसंतोत्सव
विज्ञापन

मेरठ। लेडीज क्लब मेरठ की सदस्यों ने बुधवार को ऑनलाइन वसंत पंचमी समारोह मनाया। इसमें गीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ ही वसंत पंचमी का महत्व बताया गया। क्लब अध्यक्ष रचना बाटला ने सभी का स्वागत किया। समारोह में रंगों की मस्ती फूलों की बहार, वसंत की पतंग उड़ने को बेकरार, थोड़ी सी गर्मी हल्की सी फुहार जैसी कविताएं सुनाई गईं। किरण गुप्ता ने वंदेमातरम् गाया। सहसचिव अलका गुप्ता ने वसंत पंचमी का महत्व बताया। नीता दुबलिश ने सुंदर मुस्कान का वर्णन किया। मिस्ट्री बॉक्स प्रतियोगिता में शशी रस्तोगी और सुजला रानी विजेता बनीं।
इस अवसर पर निम्मी सिंघल ने सभी आगंतुकों के बारे में जानकारी दी। समारोह में वसंती मुस्कान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका खिताब शशी अग्रवाल ने जीता। संयोजन सुनीता गुप्ता का रहा। इस दौरान शिखा सिंह ने त्योहार के बारे में बताया गया। चारु गुप्ता ने सरस्वती वंदना सुनाई। नमिता कर्णवाल ने पुरवा सुहानी आई रे..गीत सुनाया। नीता दुबलिश ने उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग पर नृत्य किया। निर्णायक नेहा अग्रवाल रही। पतंग सजाओ प्रतियोगिता में मनोरमा, नमिता, मीना माथुर और गरिमा विजेता बनी। पायल प्रतियोगिता में उषा सप्रा, बड़ा टीका में स्वाति गुप्ता विजेता रहीं। माया कुमार, अलका गुप्ता, शालिनी गुप्ता, रूपा रस्तोगी और सरोज मित्तल ने भी नृत्य किया।