फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   varun went to jain in firing matter

वरुण को जेल भेजा, अवैध पिस्तौल देने वाला भी नामजद

Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
varun went to jain in firing matter
वरुण को जेल भेजा, अवैध पिस्तौल देने वाला शादाब भी नामजद
विज्ञापन

मेरठ। बुढ़ाना गेट चौकी के पीछे किराए की दुकान के विवाद में पुनीत जैन को गोली मारने वाले दुकान मालिक वरुण तेवतिया को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं अस्पताल में व्यापारी की हालत में सुधार है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल देने वाले शादाब निवासी कोतवाली को भी नामजद कर लिया है।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि करीब एक साल पहले शादाब नाम के युवक से वरुण तेवतिया ने अवैध पिस्तौल खरीदी थी, उसके साथ दो गोली भी ली थीं। इस गोली को पुनीत जैन को मारा गया। शादाब को भी मामले में नामजद किया गया है। शादाब की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। व्यापारी की हालत पहले से बेहतर है।
विज्ञापन

यह था विवाद
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के मुताबिक पुनीत जैन ने करीब 45 साल पहले मधु मार्केट में किराए पर दुकान रिटायर्ड कर्नल परमवीर तेवतिया से ली थी। अब दुकानों का मालिक उनका बेटा वरुण तेवतिया है। एक दुकान तो पुनीत जैन के पिता राकेश कुमार जैन के नाम है, जबकि दो दुकानें पुनीत के मामा के नाम किराए पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दुकान के किराए को लेकर विवाद चल रहा है। लंबे समय से 400 रुपये किराया पुनीत जैन द्वारा दिया जा रहा है, जिसको लेकर कई बार वरुण तेवतिया का पुनीत जैन से विवाद था। दिसंबर 2020 में पुनीत पक्ष की तरफ से कोर्ट में किराएदारी का मामला दर्ज किया गया। पिछले महीने 400 रुपये किराया पुनीत जैन ने कोर्ट में जमा किया। वरुण तेवतिया लगातार सात हजार रुपये किराए की मांग पुनीत जैन से कर रहा था। इसी विवाद में वरुण तेवतिया ने गोली मार दी थी।

गलत आरोप लगाए, बद्दो से कोई संबंध नहीं
पुनीत जैन के पिता राकेश जैन का कहना है कि राम कुमार शर्मा ने बदन सिंह बद्दो से उनके संबंध के झूठे आरोप लगाए हैं। बदन सिंह बद्दो से उनका कोई कनेक्शन नहीं रहा है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed