{"_id":"6a130f3bb1800c5de60673ea","slug":"vardhaman-academy-team-became-the-winner-in-karate-championship-meerut-news-c-72-1-mct1005-153791-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कराटे चैंपियनशिप में वर्धमान एकेडमी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कराटे चैंपियनशिप में वर्धमान एकेडमी की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
मेरठ। वर्धमान एकेडमी परिसर में शनिवार को कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विद्यालय अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव सुरेश चंद जैन रितुराज, प्रधानाचार्य रुपाली चौधरी और उपप्रधानाचार्य के द्वारा दीप जलाकर किया।
शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने स्वर्ण, 28 ने रजत व 32 ने कांस्य पदक प्राप्त किए। विनर ट्रॉफी वर्धमान एकेडमी को प्रथम रनरअप ट्रॉफी मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल को, द्वितीय रनरअप ट्रॉफी अमेरिकन स्कॉलर एकेडमी को व उत्कृष्ट भागीदारी ट्रॉफी भी मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली।
मुख्य अतिथि हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि कराटे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक दृढ़ता भी विकसित करता है। प्रधानाचार्य रुपाली चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान किए।