फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vardaat se phele

वारदात से पहले दरिंदों की किठौर में थी लोकेशन

Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
vardaat se phele
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हाईवे गैंग रेप के तार मेरठ से जुड़ रहे हैं। इस घिनौनी वारदात से चार घंटे पहले दरिंदों का किठौर में देखा जाना और वारदात के बाद फिर यहां आना, यह साबित करता है कि दरिंदों का किठौर से लिंक है और उन्होंने वारदात की प्लानिंग यही बनाई थी। पुलिस को अंदेशा है इस वारदात में किठौर का गिरोह भी शामिल था। जिसके लिए बुलंदशहर पुलिस की एक टीम किठौर में डेरा डाले है और ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस वारदात को बावरिया गैंग के साथ स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर हाईवे पर मां बेटी से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस बावरिया और स्थानीय बदमाशों के कुंडली खंगाल रही है। पुलिस ने सर्विलांस सिस्टम के जरिए घटनास्थल से बीटीएस भी उठाया। पुलिस का दावा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले बावरिया गैंग और स्थानीय बदमाश किठौर क्षेत्र में मिले। घटना वाले दिन शाम 6:30 बजे तक बदमाशों के फोन की लोकेशन किठौर में मिली है। इस वारदात को अंजाम देने के अगले दिन भी उक्त बदमाश किठौर में बताए गए। इसकी पुष्टि साइबर सेल के एक्सपर्ट कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे एक आरोपी ने भी किठौर का नाम बताया था। सर्विलांस सिस्टम के जरिये इसकी पुष्टि होने पर पुलिस अफसरों ने एक टीम किठौर इलाके में लगाई है, ताकि बदमाशों के अड्डे की जानकारी हो सके। पुलिस ने किठौर के कुछ बदमाश से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण जानकारियों मिलीं
बदमाशों ने वारदात के दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस की टीम किठौर में है, जो सिर्फ यह पता लगा रही है कि बावरिया गैंग के साथ मिलकर कौन वारदात करता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध अपराधियों को उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम गैंग के 11 बदमाश दबोचे
इस घिनौनी वारदात का मुख्य आरोपी सहारनपुर निवासी सलीम बताया गया है। पुलिस ने सलीम की तलाश में भरतपुर राजस्थान, मेवाड़, फरीदाबाद और गया बिहार में दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, दूसरी ओर सर्विलांस सिस्टम और नोएडा की एसटीएफ टीम भी सलीम की तलाश में लगी है। पुलिस ने सलीम गैंग के 11 बदमाशों को पकड़ा है। जिसमें दो अपराधी वारदात करना कबूल कर चुके है। किठौर में प्लानिंग की बात भी उक्त बदमाशों ने बताई है।



222 बदमाशों की सूची बनाई
बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप के बाद पुलिस ने बावरिया गिरोह के 222 बदमाशों की सूची बनाई है। बावरियों ने अपने अलग अलग गैंग बनाए हैं। 50 से अधिक बदमाशों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। जिसमें कई तो ऐसे मिले, जिन्होंने एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट और डकैती की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि बावरिया गैंग के बदमाशों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed