फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   vande maatram saint with bjp

वंदेमातरम पर भाजपा के साथ संत

Sat, 01 Apr 2017 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
vande maatram saint with bjp
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वंदेमातरम को लेकर उपजा विवाद खत्म नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर अब हिंदू संगठन और संत भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ न बोलने वालों पर कार्रवाई की मांग उठा दी है। बता दें कि मंगलवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर ने वंदेमातरम न गाने वालों को सदन में न बैठने देने का प्रस्ताव पास करा दिया था। इसे लेकर विपक्षी पार्षदों ने विरोध कर दिया था और कहा था कि वे वंदे मातरम नहीं बोलेंगे। इसी को लेकर शहर ही नहीं, देश की सियासत भी गर्मा गई थी।
विज्ञापन


उनके दिल में खोट है
- अगर उन्हें वंदेमातरम कहने में हिचक है, तो साफ है कि उनके दिल में खोट है। वह भारत को अपना देश नहीं मानते। हमारी धर्म-संस्कृति अलग हो सकती है, लेकिन वंदेमातरम तो राष्ट्रीय गीत है। वहीं भारत माता को माता कहने से गुरेज क्यों है। महापौर के निर्णय से हम सहमत हैं। - मां नीलिमानंद महाराज, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड
विज्ञापन


वंदेमातरम तो गाना ही होगा
- भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संविधान का आदर करना चाहिए। ऐसे लोग स्पष्ट करें कि वे संविधान को मानते हैं या नहीं। अगर मानते हैं तो वंदेमातरम गाना होगा। महापौर और भाजपा पार्षदों ने भारतीय संविधान के सम्मान के लिए जो प्रस्ताव पास किया है, वह सराहनीय है। संत समाज उनके साथ है।  - महंत महेंद्र दास महाराज, महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर बालाजी शनिधाम पीठ
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को घोषित करें हिंदू राष्ट्र
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें। अगर ऐसा होता है तो भारत में रहने वाले सभी लोग भारतीय संविधान को मानेंगे। वंदेमातरम, गंगा, गाय, भारत माता सभी की रक्षा होगी। जो लोग वंदेमातरम का विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश से प्रेम नहीं है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- पं. अशोक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed