{"_id":"68af6e2d037d3b37a90e6b91","slug":"vande-bharatfirst-journey-from-meerut-to-varanasi-meerut-news-c-14-1-mrt1001-959290-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत...मेरठ से वाराणसी के लिए पहला सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत...मेरठ से वाराणसी के लिए पहला सफर
विज्ञापन
मेरठ। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन से पहली बार मेरठ से सीधे वाराणसी के लिए सफर किया। यात्रियों में अधिकतर काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम जैसे तीर्थ स्थल पर जाने वाले थे। यह ट्रेन देश की दूसरी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत बन गई है। अभी तक यह ट्रेन लखनऊ तक जाती थी।
इस दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी रेलवे स्टेशन पहुंचे और लोगों से ट्रेन का अनुभव जाना। आरके दूबे ने बताया कि अपनी माता को इस ट्रेन से भेज रहा हूं। बनारस का रहने वाला हूं। पहले दिल्ली या गाजियाबाद से वाराणसी के लिए ट्रेन मिलती थी। अवनी गुप्ता ने कहा कि पहली बार काशी विश्वनाथ जाने के लिए इस ट्रेन का इस्तेमाल कर रही हैं। हरिओम शर्मा ने कहा कि परिवार के साथ मेरठ से काशी जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने यह मांग उठाई थी कि मेरठ से वाराणसी को सीधे रूप से जोड़ा जाए। इस वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार में 440 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 52 सीटें हैं।
-- -- -
पहले दिन 277 लोगों ने टिकट कराए थे बुक
वाराणसी तक जाने के बाद यह ट्रेन अब लगभग 11 घंटे 50 मिनट में 783 किमी की दूरी तय करेगी। पहले दिन इस ट्रेन के लिए 277 लोगों ने अपने टिकट बुक कराए थे।