फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valuable items stolen from the transformer at the tube well

Meerut News: नलकूप से ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी

Sun, 01 Feb 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Valuable items stolen from the transformer at the tube well
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर के जंगल में चोरी के बाद खाली ट्रांसफार्मर का खोल। पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी किसान उमर पुत्र लियाकत के नलकूप को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी नलकूप पर रखे ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से कीमती सामान चुराकर ले गए। रविवार की सुबह पीड़ित किसान खेत पर पहुंचा तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

उमर ने बताया कि जसड़ सुल्तान नगर व हर्रा रोड पर खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप लगा हुआ है। शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से कीमती समान चुरा लिया। पीड़ित ने घटना के जानकारी थाना पुलिस व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। एक सप्ताह पहले भी गांव कक्केपुर में बदमाशों ने पांच किसानों को नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अभी पुलिस घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि एक बार फिर आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed