फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Valmiki Ramayana is the complete school of human life: Sudha Khatik

मानव जीवन की संपूर्ण पाठशाला है वाल्मीकि रामायण : सुधा खटीक

Tue, 07 Oct 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Ramayana is the complete school of human life: Sudha Khatik
महर्षि वाल्मीकि की पूजा करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
धूमधाम से निकाली म वाल्मीकि की शोभायात्रा
विज्ञापन


हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के महर्षि वाल्मीकि मंदिर से मंगलवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों और भगवान वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुधा खटीक ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि रहे।
मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हिंदू धर्म के महान ऋषि थे। जिन्होंने अपने जीवन के सफर में घोर तपस्या की और अपनी साधना के बल पर वह त्रिकालदर्शी बन गए। रामायण जैसा महाकाव्य लिखा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक संविधान है। यह मानव जीवन की संपूर्ण पाठशाला है।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा में भव्य रूप से सजाई गई पालकी में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा को विराजमान किया गया। शोभा यात्रा में भारत माता, मां दुर्गा, सरस्वती भगवान शिव, सीता राम, लक्ष्मण सहित कई अन्य ऋषि मुनियों के स्वरूप में झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के अर्जुन चौक, बंगाली बाजार चौराहा, उधम सिंह चौक, मुख्य बाजार, डिफेंस कॉलोनी, सिविल लाइन आदि स्थानों से होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियों का कस्बे के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed