प्यार की कश्ती में सवार होकर चलने वालों के लिए हाल-ए-दिल बयां करने का मौसम आ गया है। हिंदी कैलेंडर के मुताबिक बसंत ऋतु यानि मधुमास। हिंदी कवियों ने गद्य, पद्य साहित्य की दोनों शैलियों में बसंत को शृंगार रस में सजाकर प्रस्तुत किया। बसंत ऋतु को माह-ए- मोहब्बत कहा।
वैलेंटाइंस के लिए सजे बाजार, फूलों और उपहारों के साथ होगा प्यार का इजहार, ये दिन होंगे खास
जरूरत की चीजें भी करें गिफ्ट
इसके अलावा ज्वैलरी, पर्स, चश्मा, पेन, डायरी, लेपटॉप बैग, मोबाइल कवर, टेबल स्पीकर, कैमरा कवर, ब्लूटूथ, शेविंग किट, बेल्ट, वॉलेट, दुपट्टा, ज्वैलरी, ईयरिंग्स, परफ्यूम, डियोडिरेंट, ब्रॉच, कोटपिन, घड़ियां, मेकअप बॉक्स, सॉफ्ट टॉय, टेडीबियर, वेनिटी बॉक्स, कॉस्मेटिक, फिटनेस बैंड, फुटवियर, शर्ट, जींस, ट्राउजर, सूट, साड़ी, चूड़ियां भी एक अच्छा उपहार हो सकते हैं।
वहीं बने बनाए उपहार देने के अलावा अपने साथी को उसकी पसंद की तस्वीरों को एकत्र कर कोई तोहफा स्वयं तैयार करा सकते हैं। कस्टमाइज पेन, कस्टमाइज कुशन कवर, बेडशीट, पिलोकवर, टीशर्ट, कीरिंग, पेंटिंग, विंडचाइम, कॉफीमग, स्टीकर को तैयार भी करा सकते हैं। कस्टमाइज सामान भी एक अच्छा उपहार है।
-7 फरवरी से शुरू हो रहा है वैलेंटाइंस वीक।
-ग्रीटिंग, स्टेच्यू, फोटो फ्रेम, विंडचाइम की है खास रेंज ।
-उपहारों की खरीदारी शुरू।
ये दिन होंगे खास
7 फरवरी रोज डे
8 फरवरी प्रपोज डे
9 फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किस डे
14 फरवरी वैलेंटाइंस डे
ये हैं विशेष उपहार
उपहार कीमत
कपल स्टैच्यू 175 रुपए से प्रारंभ
क्रिस्टल स्टैच्यू 200 रुपए से प्रारंभ
फोटो फ्रेम 100 रुपए से प्रारंभ
डायरी 200 रुपए से प्रारंभ
लवकोट्स 120 रुपए से प्रारंभ
ताजमहल 160 रुपए से प्रारंभ
विंड चाइम 250 रुपए से प्रारंभ
कॉफी मग 100 रुपए से प्रारंभ
किसिंग कपल 150 रुपए से प्रारंभ
टीशर्ट 250 रुपए से प्रारंभ
कीरिंग 50 रुपए से प्रारंभ
पेंटिंग क्रॉकरी 150 रुपए से प्रारंभ
चॉकलेट बॉक्स 150 रुपए से प्रारंभ
ग्रीटिंग कार्ड 50 रुपए से प्रारंभ