Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Sangeet Som’s statement—we have even witnessed a time when Atiq dog used to shake hands with Mulayam

मेरठ: संगीत सोम का बयान, हमने वो दौर भी देखा है जब मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था अतीक अहमद का कुत्ता

Mon, 02 Nov 2026 03:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Nov 2026 03:47 PM IST
सार

सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में कहा कि योगी की सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त है। योगी सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे अपराधियों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Meerut: Sangeet Som’s statement—we have even witnessed a time when Atiq dog used to shake hands with Mulayam
कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने दिवाली मिलन समारोह में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अतीक अहमद और मुलायम सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वह दौर भी देखा है, जब अतीक का कुत्ता मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाता था। उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार को कोई नहीं हटा सकता। चुनाव के बाद बचे हुए अपराधियों का भी सफाया होगा।

विज्ञापन


Trending Videos

सोमवार को नानू गंगनहर पुल स्थित चौधरी दलेल सिंह कॉलेज में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला की ओर से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगीत सोम ने रालोद को डेढ़ जिले की पार्टी बताने वाले अपने पुराने बयान पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में की गई थी, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष की शादी में पढ़े जाने वाले मंत्रों को गाली बताने संबंधी बयान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। संगीत सोम ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताते हुए सपा की आलोचना की। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, प्रीतिश ठाकुर, मनोज चौहान, सतेंद्र भराला, मोहन किनौनी, भारत भूषण और आदेश कसाना सहित सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
मेरठ: नौचंदी थाने से हथकड़ी खोलकर भाग गया चोरी का आरोपी, लघुशंका के बहाने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed