Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaishya community to honor meritorious students on the 29th

Meerut News: वैश्य समाज 29 को करेगा मेधावियों का सम्मान

Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Vaishya community to honor meritorious students on the 29th
बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में 500 मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित
विज्ञापन

पांच विभूतियों को मिलेगी वैश्य शिरोमणि की उपाधि
23 केंद्रों पर जमा हो रही हैं अंकतालिकाएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की ओर से 29 नवंबर को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।
समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को शास्त्रीनगर स्थित कमला देवी शिशु मंदिर में बैठक हुई। बैठक का आयोजन प्रदीप वार्ष्णेय के सौजन्य से किया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की तथा संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति डॉ. रामकुमार गुप्ता होंगे। इस दौरान वैश्य समाज की पांच विशिष्ट विभूतियों को प्रतिष्ठित वैश्य शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। करीब 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और वैश्य एकता स्मारिका भेंट की जाएगी। आईएएस, पीसीएस और आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों के चयन के लिए महानगर में 23 केंद्र बनाए गए हैं। अब तक इन केंद्रों पर करीब 350 छात्र-छात्राओं की अंकतालिकाएं जमा हो चुकी हैं। बैठक में गीता अग्रवाल, मुख्य महिला संयोजिका गीता जिंदल, उपमहामंत्री प्रवीण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील राजवंशी, मुकुल सिंघल, संजीव अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल रहे।

यह योग्यता होनी चाहिए
यूपी बोर्ड के 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मान के पात्र होंगे। सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। संस्था ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित केंद्रों पर अंकतालिकाओं की छायाप्रति शीघ्र जमा कराने की अपील की है, ताकि अंतिम सूची तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed