फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaishali welcomed in Nalpur on selection in CDS

सीडीएस में चयन पर वैशाली का नालपुर में स्वागत

Mon, 26 May 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vaishali welcomed in Nalpur on selection in CDS
खरखौदा। खरखौदा के गांव नालपुर निवासी वैशाली का सीडीएस परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल करने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने ढोल नगाड़े व फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी वैशाली हूंड पुत्री रामवीर सिंह ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल कर अपने पूरे परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। वहीं, इसकी कामयाबी पर क्षेत्र के लोग भी गदागद हैं। पिता व माता दोनों की मौत के बाद भी वैशाली ने संयुक्त रक्षा सेवा में लेफ्टिनेंट बनकर अपने दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन किया है। इस सफर में चाचा सोमबीर व भाई सौरभ ने पूरी जिम्मेदारी निभाई। गांव में अपनी शुरुआती पढ़ाई कर कई अन्य संस्थाओं से पढ़ाई पूरी करने के बाद इस मुकाम तक पहुंची। रविवार को वैशाली अपने पैतृक गांव नालपुर पहुंची तो ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने भी उसका जमकर स्वागत किया। इस मौके पर मास्टर केदारी नाथ, ओमपाल गुर्जर, रॉबिन गुर्जर, अशोक पोसवाल, दीपांशु खड़खड़ी, प्रशांत विकल, ईश्वर प्रधान, राज सिंह प्रधान, बृजपाल प्रधान खड़खड़ी, उदयवीर खानपुर, सोमवीर सिंह, डॉ. प्रभात अत्रे, श्रीपाल प्रधान सेतकुआं व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी, हरिओम त्यागी, नवीन गुर्जर व रविंद्र प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed