खुशखबर: मेरठ पहुंची कोरोना वैक्सीन, मिलीं 1 लाख 53 हजार डोज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- 16 को जिले के 12 केंद्रों पर चलेगा अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिले में वैक्सीन पहुंच चुकी है। करनाल से से मेरठ पहुंची वैक्सीन को बुधवार शाम को मेडिकल के राज्य भंडार गृह में वैक्सीन को सकुशल उतारकर रखवाया गया।इस बारे में अधिकारी इससे ज्यादा बताने को तैयार नहीं हैं।
मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन के लिए राज्य भंडार गृह बनाया गया है। 24 घंटे सशस्त्र पुलिस की ड्यूटी रहेगी। एक दरोगा और चार सिपाहियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। वैक्सीन के मेरठ पहुंचने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मेडिकल परिसर में मौजूद रहे।मेरठ को 15300 वाइल वैक्सीन मेरठ को मिली हैं।
16 जनवरी को टीकाकरण के लिए 27 कोल्ड चेन के साथ ही मेडिकल कॉलेज स्थित एडी स्वास्थ्य दफ्तर और एएनएम प्रशिक्षण केंद्र समेत 29 केंद्र बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में बनाई गई कोल्ड चैन में सुरक्षा व अन्य सभी तैयारियां कर ली गई है।
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने सभी टीमों के प्रभारी और वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बैठक की है। पूरे अभियान की निगरानी के लिए सीएमओ दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 0121-2662244 है। जिले में 12 केंद्रों पर पहले दिन 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
टीकाकरण के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन अस्पताल, कैंट अस्पताल, सरधना, हस्तिनापुर, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, रोहटा और खरखौदा के स्वास्थ्य केंद्र तय किए गए हैं। सभी जगह एक-एक बूथ बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर पर हंगामा, चार करोड़ कीमत की जमीन कब्जाने का आरोप
75 टीमें गठित, 6.5 लाख सिरिंज पहुंचीं
सीएमओ के अनुसार टीकाकरण के लिए 25 चिकित्सा अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए 75 टीम बनाई गई हैं। एक टीम में एक सुरक्षा गार्ड, 2 वैक्सीनेटर और तीन अन्य सहायक सदस्य रहेंगे। टीकाकरण के लिए शासन से 6,5 लाख सिरिंज भी आई हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने रेंज के सभी कप्तानों को टीके की कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। एसएसपी को कोल्ड चैन और टीकाकरण वाले केंद्रों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है। वैक्सीन के लाने के रास्ते के लिए स्पेशल टास्क बनाया गया।
- प्रथम चरण में सरकारी और गैरसरकारी 19,234 स्वास्थ्यकर्मी
- दूसरे चरण में 36 हजार पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, अर्द्धसैनिक बल और नगर निगम कर्मचारी
- तीसरे चरण में 50 या इससे अधिक आयु के व्यक्ति
- एक व्यक्ति को .5 एमएल की डोज
सीएमओ के अनुसार एक व्यक्ति के लिए पॉइंट 5 एमएल की डोज निर्धारित की गई है। 5 एमएल में 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। लाभार्थी को पहले टीके के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/