फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vaccination campaign: No fear or confusion, youth are full of enthusiasm, 94 percent of 15 to 17 year olds also got the first vaccine

vaccination campaign : कोई डर या भ्रम नहीं, युवा उत्साह से लबरेज, 15 से 17 साल उम्र वालों ने भी 94 प्रतिशत ने लगवाया पहला टीका

Sat, 09 Jul 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

18 से 44 साल उम्र वालों ने 17,33,821 ने ली पहली और 14,53,660 ने ली दोनों डोज ले चुके हैं।

विज्ञापन
Vaccination campaign: No fear or confusion, youth are full of enthusiasm, 94 percent of 15 to 17 year olds also got the first vaccine
कोरोना टीकाकरण

विस्तार

मेरठ जिला अस्पताल में टीकाकरण रोहित रिठानी से टीका लगवाने आए हैं। यह उनका दूसरा टीका है। उसके चेहरे पर न टीके का डर है, न ही कोई भ्रम। रोहित ऐसा अकेला नहीं है, यहां युवा उत्साह से लबरेज हैं। 18 से 44 साल उम्र वालों में 17,33,821 ने  पहली और 14,53,660 ने दोनों डोज ले ली हैं। यह पहली डोज के लक्ष्य से 98.9 प्रतिशत और दूसरी डोज के लक्ष्य से 83.8 प्रतिशत है।

विज्ञापन

 
जागरूकता बढ़ी, 12 से 14 साल उम्र वालों ने 100 ने लगवाया पहला टीका
मेरठ कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है। 12 से 14 साल उम्र वालों का पहला टीका 100 पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने 145874 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इनका दूसरी डोज का टीकाकरण भी 72 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, 15 से 17 साल उम्र वर्ग वाले जिले में 241526 को टीका लगने का लक्ष्य है, जो पहला टीका 94 प्रतिशत पूरा हो गया, जबकि दूसरी डोज भी 81 प्रतिशत को लग चुकी है।
विज्ञापन

 
डर कैसा, टीका सुरक्षित है
टीके से डर कैसा, यह कोरोना से बचाव का टीका है, जिसने मुझे सुरक्षित किया है। दोनों डोज ले चुका हूं। - मृदुल, सरधना

यह भी पढ़ें:
Saharanpur: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के श्रद्धालुओं का आवागमन बंद, बारिश के बाद नदी में बहाव बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बिना डरे कहीं भी जा सकूंगा
कोरोना से डर तो लगता ही है, पर टीका लग गया है। बिना डरे कहीं भी जा सकूंगा। दोनों डोज ले ली हैं। - सुशांत, सोमदत सिटी

टीके का पता भी नहीं लगता
टीका लगने का पता भी नहीं लगता
टीका लगने से पहले डर सा महसूस होता है, लेकिन जब लगता है तो पता भी नहीं चलता। यह सभी को लगवाना चाहिए। - रोहित, रिठानी

मम्मी-पापा का डर कम हो गया
मैं तो पहले भी नहीं डरती थी, पर अब मुझे टीका लगने से मम्मी-पापा का डर भी कम हो जाएगा। मैंने दोनों डोज ले ली हैं।  - गुन शर्मा, ब्रह्मपुरी
 
दोनों डोज ले ली, मैं सुरक्षित हूं
मैंने दोनों डोज ले ली हैं, अब कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित हो गई हूं। सभी को दोनों डोज लेनी चाहिए।   - अनिता शर्मा, ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed