फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vacation cuts offset lockdown, studies from July 6

छुट्टियों में कटौती से लॉकडाउन की भरपाई, छह जुलाई से पढ़ाई

Sat, 09 May 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vacation cuts offset lockdown, studies from July 6
छुट्टियों में कटौती से लॉकडाउन की भरपाई, छह जुलाई से पढ़ाई
विज्ञापन

मेरठ। 50 दिन के लॉकडाउन के कारण पढ़ाई का बड़ा नुकसान झेल रहे सीसीएसयू के पांच लाख छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। शासन ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के कारण जो पढ़ाई का नुकसान हुआ है, उसको दूसरी छुट्टियां खत्म करके पूरा किया जाएगा। इसको लेकर शासन ने समर और विंटर वेकेशन की छुट्टियों की संख्या घटाते हुए दूसरी छुट्टियों में भी अतिरिक्त पढ़ाई कराकर इस सत्र को बचाने की बात कही है। इसके साथ ही शासन ने छह जुलाई से कैंपस-कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव मोनिका एस. गर्ग ने शुक्रवार का जारी निर्देशों में कहा है कि लॉकडाउन के कारण कैंपस-कॉलेज बंद होने से छात्रों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई करनी होगी। ऐसे में सभी परीक्षाएं खत्म कराकर एडमिशन प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2020-21 का शैक्षिण कैलेंडर जारी करते छह जुलाई से द्वितीय, तृतीय और अन्य सेमेस्टर वार्षिक कोर्स वाले छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू कराने को कहा गया है। 17 अगस्त से प्रथम वर्ष के छात्रों का शैक्षिक सत्र शुरू कराने को कहा है। सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षाओं में वार्षिक परीक्षा से 15 से 20 दिन का गैप देने को कहा गया है। इस बीच शासन ने समर और विंटर वेकेशन में कटौती कराते हुए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने को कहा गया है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए शासन ने कहा है कि दूसरी छुट्टियों में भी जरूरत पड़े तो पढ़ाई कराएं। ये निर्देश निजी विवि को लिए भी जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

बुरे समय में ये तो शिक्षकों का दायित्व
समर और विंटर वेकेशन कम करने एवं दूसरी छुट्टियों में पढ़ाई को लेकर शिक्षकों का कहना है कि यह बहुत बुरा समय है। पूरा देश इससे जूझ रहा है। प्रधानमंत्री हर व्यक्ति से सहयोग की अपील कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों का यह कर्तव्य है कि इस महामारी में छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होने से बचाएं। शिक्षकों का कहना है कि हर साल समर और विटर वेकेशन होती ही हैं। वैसे भी दो महीने से सभी घर में हैं। ये भी तो छुट्टियां ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे
कुलपति प्रो. एनके तनेजा का कहना है कि कई मायनों में शिक्षक छात्रों के लिए मां-बाप से भी बढ़कर होते हैं। ऐसे समय में शिक्षकों का दायित्व दूसरे विभागों से ज्यादा बढ़ जाता है। शासन के सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed