{"_id":"57ae39814f1c1bee07ee5f74","slug":"vacancy-in-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"2355 पदों के लिए 80 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2355 पदों के लिए 80 हजार आवेदन
शालू अग्रवाल/मेरठ
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में 2355 पदों पर संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लेकर 80 हजार आवेदन आए हैं। शुक्रवार को आवेदन की अंतिम तारीख थी। जिस कारण फार्म जमा करने वालों की नगर निगम में भारी भीड़ रही। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को भी लाठी चलानी पड़ी।
नगर निगम प्रशासन ने शासनादेश की आरक्षण प्रक्रिया के मुताबिक आवेदन मांगे थे। लगातार एक सप्ताह तक चली आवेदन प्रक्रिया के दौरान 80 हजार आवेदन आए हैं। अपर नगरायुक्त रामभरत तिवारी का कहना है कि डाक से लगभग 32 हजार फार्म आए हैं और 50 हजार से अधिक फार्म जमा हुए हैं। अभी तक सभी फार्मों की गिनती और फीडिंग नहीं हो पाई है। सही संख्या शनिवार को ही पता चल पाएगी।
दो खेमों में बंटे सफाई कर्मचारी नेता
संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर सफाई कर्मचारी नेता दो खेमों में बंट गए हैं। सफाई मजदूर कर्मचारी संघ नगर निगम के अध्यक्ष राजू धवन, महामंत्री कैलाश चंदौला ने शुक्रवार को नगरायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने मांग की कि आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे 2215 सफाई कर्मियों को संविदा पर समायोजित किया जाए। बाकी बचे पदों को आरक्षण कि प्रक्रिया के तहत भरा जाए।
विज्ञापन
वहीं उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ मेरठ के अध्यक्ष बिजेंद्र महरोल, सुभाष गोस्वामी, मुकेश पार्चा, प्रेम किशन टांक, सतीश कुमार, रतनलाल पार्चा आदि ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की। जिसमें कहा है कि 2215 कर्मचारियों का संविदा पर समायोजन किया जाना संभव नहीं है। साथ ही मांग की है कि इनको स्थाई पदों पर लिया जाए।