{"_id":"604e68228ebc3edb546469ad","slug":"vaahan-choron-kee-talaash-mein-chhaapaamaaree-meerut-news-mrt5299712167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों की तलाश में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों की तलाश में छापामारी
विज्ञापन
वाहन चोरों की तलाश में छापामारी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में दादरी पुलिस ने देर रात्रि वाहन चोरों की तलाश में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस को वाहन चोर तो नहीं मिल पाया। पुलिस ने चोर के भाई को हिरासत में ले लिया।
रविवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शौकत कॉलोनी निवासी सदाकत की तलाश में ग्रेटर नोएडा के दादरी से आए सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि दादरी से करीब एक माह पूर्व घर के बाहर खड़ी व्यापारी की स्विफ्ट कार चोरी कर ली गई थी। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दादरी निवासी बबलू कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बबलू ने अपने एक साथी को मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र शौकत कॉलोनी का सदाकत बताया था। सदाकत की तलाश में दबिश दी गई तो वह घर पर नहीं मिल। सदाकत के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। संवाद