{"_id":"637e886de25f73595d318ed5","slug":"uvesh-was-killed-when-his-bike-hit-the-side-mawana-news-mrt6149333149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक की साइड लगने पर की थी उवेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक की साइड लगने पर की थी उवेश की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की साइड लगने पर की थी उवेश की हत्या
मवाना। बाइक की साइड लगने से नाराज होकर आरोपियों ने 12वीं के छात्र उवेश की चाकू मारकर हत्या की थी। यह खुलासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने किया है। पुलिस ने आरोपी किशोरों का चालान कर उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद की है।
रविवार रात मोहल्ला तिहाई निवासी उवेश को मखदूमपुर बस स्टैंड के पास बाइक सवार युवकों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सोमवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने तीन किशोरों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी तीनों किशोरों अब्दुल करीम निवासी डेरे वाला पुल, मोहम्मद फरहान नाइयों वाली गली तथा शादमान निवासी धोबियों वाली गली मोहल्ला हीरालाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों सेे बाइक तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। चालान कर आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेज दिया।
हल्का इंचार्ज दरोगा भीम प्रकाश ने बताया कि रविवार को दिन के समय मृतक उवेश की बाइक की साइड पैदल जा रहे अब्दुल करीम को लग गई थी। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम के समय नमाज के दौरान भी दोनों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
लूट के प्रयास में तीन गिरफ्तार
मवाना। लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई सतीश कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर को आरोपियों ने मवाना खुर्द से निलोहा जाने वाले रास्ते पर दो लोगों के साथ मारपीट करते हुए बाइक लूटने का प्रयास किया था। सूचना पर आरोपियों को दूधली श्मशान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पुनीत पुत्र सुंदर गिरी, अनस पुत्र इमामुद्दीन निवासी मवी मीरा थाना दौराला तथा अनस पुत्र इकराम निवासी अमल विहार कॉलोनी महलका रोड लावड़ हैं। इनके पास से तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद हुए।