फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttarakhand took the lead in the women's category, Uttar Pradesh in the men's category.

Meerut News: महिला वर्ग में उत्तराखंड, पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने बनाई बढ़त

Fri, 27 Feb 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand took the lead in the women's category, Uttar Pradesh in the men's category.
मेरठ..कंवलजीत..विक्टोरिया पार्क स्थित बैडमिंटन हॉल में सिटिंग बॉलीबॉल के टूर्नामेंट में भाग लेत
14वीं सीनियर नेशनल पैरा सीटिंग वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन विक्टोरिया पार्क स्थित बैडमिंटन कोर्ट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुष दोनों वर्ग में कई राज्यों की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में उत्तराखंड तो पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश ने अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट की शुरूआत की और बढ़त बनाई।
विज्ञापन

पैरा वाॅलीबाल संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 22 राज्य और महिला वर्ग में 15 राज्य की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में महिला वर्ग में हरियाणा और उत्तराखंड के बीच हुए मैच में उत्तराखंड ने 2-0 से जीत प्राप्त की। गुजरात और हरियाणा के बीच हुए मैच में हरियाणा ने 3-2 से मैच जीता। झारखंड और तेलांगना के बीच मैच में झारखंड ने 2-0 से मैच जीता। तमिलनाडु ने झारखंड को 2-0 से हराया। आंध्र प्रदेश ने मध्यप्रदेश को 2-0 से हराया। मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को 2-0 से पराजित किया। वहीं, महाराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश और राजस्थान की टीम को भी हराया।
विज्ञापन

इनके अलावा पुरुष वर्ग में पहले मैच में हरियाणा ने हिमाचल को 2-0 से हराया। वहीं, ओडिशा ने महाराष्ट्र को, हरियाणा ने महाराष्ट्र को, ओडिशा ने जम्मू कश्मीर को और ओडिशा ने हिमाचल प्रदेश को हराया। इसके बाद पूल बी में कर्नाटक ने बिहार को 2-0 से, उत्तराखंड ने वेस्ट बंगाल को 2-0 से, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 2-1 व कर्नाटक ने दिल्ली को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल सी में राजस्थान ने मेघालय को 2-0 से, गुजरात ने झारखंड को 2-1 से, गुजरात ने मध्यप्रदेश को 2-0 से, राजस्थान ने गुजरात को 2-0 से हराया। पूल डी में तमिलनाडु ने उत्तरप्रदेश को 2-0 से हराया। आंध्र प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से और उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से हराया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु ने दूसरे मैच में भी जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार देर रात तक मैच जारी रहे। इस मौके पर संघ के मुख्य सलाहकार श्रेमन भार्गव, हिमांशु सहित अन्य मौजूद रहे। शुक्रवार को तीसरे दिन भी महिला और पुरुष दोनों वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed