उप्र सिपाही भर्ती परीक्षा आज, कड़ी चेकिंग के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा आज और कल (18 व 19 जून) शहर में 19 सेंटरों पर होगी। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर कई बार चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा के नोडल अधिकारी/ एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी और एडीएम सिटी मुकेश चंद ने सभी सीओ (राजपत्रित अधिकारी) और संबंधित अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की थी।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि परीक्षा के लिए शहर में 19 सेंटर बनाए गए हैं। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलेरी के लिए यह ऑफ लाइन परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के हर कमरे में सीसीटीवी लगाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और मध्याह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सुबह आठ बजे का समय है। सुबह 9:30 बजे के बाद अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दूसरी पाली में भी परीक्षा के लिए प्रवेश का समय निर्धारित समय से दो घंटे पहले का है। दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी के अनुसार परीक्षा में नकल रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लिखित परीक्षा के लिए एसटीएफ की टीम अलग से लगी हुई है।
यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इंस्पेक्टर रैंक के 19 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। एक उपनिरीक्षक सीसीटीवी की निगरानी करेगा। प्रत्येक सेंटर पर महिला पुलिसकर्मी समेत आठ पुलिसकर्मी रहेंगे। प्रत्येक सेंटर पर शिक्षण संस्थान का स्टाफ अलग से ड्यूटी पर रहेगा। पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीओ संजीव देशवाल, सीओ दिनेश शुक्ल, सीओ श्रीराम अर्ज, सीओ अखिलेश भदौरिया और सीओ पंकज सिंह लगाए गए हैं। ट्रेजरी से प्रश्नपत्र प्राप्त करते समय और ओएमआर सीट पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड में जमा करते समय विशेष टीम के साथ सावधानी बरतेंगे।
यह रहेगी संख्या और नियम
मेरठ में दो दिन में कुल 54720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिनमें आज सोमवार को 27360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एक पाली में 13680 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी ने नकल संबंधित कोई भी सामग्री ले जाने की कोशिश की तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉलपेन, एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड के अलावा कोई भी कागज या सामग्री नहीं ले जा सकेंगे। घड़ी या अन्य उपकरण भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं। नकल का संदेह होने पर किसी भी अभ्यर्थी के जूते भी बाहर निकलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये बनाए गए सेंटर
शोभित यूनिवर्सिटी, एस्ट्रॉन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नूरनगर हापुड़ रोड, बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्रीनगर, डॉ. आंबेडकर इंटर कॉलेज तेजगढ़ी, आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज गंगानगर, जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनालॉजी मवाना रोड, खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज थापरनगर, इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट कॉलेज मेरठ बागपत रोड पांचली खुर्द, रामसहाय इंटर कॉलेज सोहराब गेट बस अड्डा गढ़ रोड, ऋषभ एकेडमी वेस्ट एंड रोड, सनातन धर्म इंटर कॉलेज सुभाषपुरी कंकरखेड़ा, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सरधना रोड कंकरखेड़ा, सरदार पटेल इंटर कॉलेज शारदा रोड देहली गेट ब्रह्मपुरी, शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज 96 चर्च स्ट्रीट लालकुर्ती, ट्रांसलेम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन मवाना रोड, वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट आफ टेकभनोलॉजी जिटौली, मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनालॉजी एनएच-58 परतापुर बाईपास।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/