यूपी: डीएम ने अधिकारी से कहा-'हम गला काट देंगे तुम्हारा', वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो सहारनपुर के जिलाधिकारी पीके पांडेय का है। दरअसल जिलाधिकारी सहारनपुर की बेहट नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। काम पूरा नहीं होने पर डीएम भड़क गए।
उन्होंने अधिकारी से कहा कि हम गला काट देंगे तुम्हारा। यह कहते हुए जिलाधिकारी कैमरे में कैद हो गए। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजिस्टर चेक करते हुए उन्हें कुछ खामियां मिलीं, जिन पर उन्होंने ईओ राजीव कुमार को हड़काना शुरू कर दिया।#WATCH: Saharanpur District Magistrate PK Pandey threatens Panchayat executive officer over alleged negligence in work, says, 'hum gala kaat denge tumhara'. pic.twitter.com/cDbprfVI76
— ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2018विज्ञापन
ये था पूरा मामला
इसके बाद उनका पारा लगातार हाई होता चला गया। इसके बाद उन्होंने ईओ से कहा कि अगर काम नहीं करोगे तो 'गला काट देंगे तुम्हारा', समझे। डीएम के सामने पहले ही पसीने-पसीने हुए खड़े ईओ इस धमकी के बाद काफी घबरा गए।
यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। इतना ही नहीं, बैठक में मौजूद कर्मचारी भी डीएम की भाषा चयन से हैरान नजर आए। वहीं पूरे मामले पर जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और बातचीत को तोड़ मरोड़कर पेश किया है। यह सच्चाई से परे है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/