{"_id":"6ac7a86c0470ac153b00af02","slug":"uttar-pradesh-power-corporation-emerges-champion-in-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-160734-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन चैंपियन
विज्ञापन
- अनपरा परियोजना को द्वितीय और पूर्वांचल डिस्कॉम को मिला तृतीय स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से आयोजित 52वीं उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर अंतर परियोजना/डिस्कॉम की क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की टीम क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के अंत में प्रबंध निदेश पीवीवीएनल रवीश गुप्ता ने सभी विजेताओं और उप विजेताओं को सम्मानित किया।
अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मुख्यालय व अनपरा परियोजना के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मुख्यालय के खिलाडियों ने रणनितिक, कौशल, आक्रामक खेल और शानदार टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए अनपरा परियोजना को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में अनपरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मुख्यालय की टीम ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 5 विकेट से विजेता रही। अनपरा परियोजना की टीम ने उप-विजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया।
तीसरे और चौथे स्थान के लिए पूर्वाचल डिस्कॉम और हरदुआगंज परियोजना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पूर्वांचल डिस्कॉम ने हरदुआगंज को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पूर्वांचल के ऋषिकेश यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, हरदुआगंज के संजय यादव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वहीं, इससे पूर्व कुश्ती में पश्चिमांचल की टीम विजेता रही थी। कुश्ती में पश्चिमांचल के पहलवानों ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान दम-खम, तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। समापन समारोह मे आशु कालिया, संजय जैन आदि मौजूद रहे।