फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar pradesh bomb cracked in mouth of Three year old girl in meerut

मेरठ में अधेड़ ने तीन साल की बच्ची के मुंह में फोड़ा बम, मासूम अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Nov 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 07 Nov 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh bomb cracked in mouth of Three year old girl in meerut
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में बुधवार की रात को एक शरारती अधेड़ ने 3 साल की मासूम बच्ची के मुंह में बुलेट बम रखकर फोड़ दिया। जिस कारण मासूम बच्ची के मुंह में गंभीर चोटें आईं। घायल बच्ची को ईश्वर नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की जीभ कट गई है और उसके गालों पर जले हुए का निशान है। इसके अलावा उसके मुंह में धूल के कण हैं।
विज्ञापन


बता दें कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची को लहूलुहान हालत में देख ग्रामीण दौड़े उसके पास पहुंचे और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। 
विज्ञापन


सरधना के मिलक गांव के रहने वाले शशिपाल ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी घर में खेल रही थी। घर के बाहर बच्चे पटाखे जला रहे थे। 

बच्ची भी घर के बाहर खेलने चली गई। इसी दौरान गांव का एक अधेड़ वहां पहुंचा और उसने मासूम के मुंह में बुलेट बम रखकर आग लगी दी। बम फूटने से बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। मौके पर शोर मचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनके हाथ नहीं आया। 

मासूम बच्ची आरुषि के पिता शशिपाल मौके पर पहुंचे और बच्ची को नगर के ही ईश्वर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्ची को करीब दर्जन भर से ज्यादा टांके आए।  

शशिपाल ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed