फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uttar Pradesh and Haryana farmers fight over land of Yamuna Khadar in Baghpat

यमुना खादर की जमीन को लेकर भिड़े यूपी-हरियाणा के किसान, जमकर हुई मारपीट, कई चोटिल

Thu, 19 Nov 2020 04:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh and Haryana farmers fight over land of Yamuna Khadar in Baghpat
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यमुना के खादर क्षेत्र में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर बागपत के निवाड़ा और सोनीपत के जाजल गांव के किसान आमने-सामने आ गए। दोनों राज्यों के किसानों में मारपीट हुई, जिसमें छह लोग चोटिल हुए हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की निवाड़ा पुलिस चौकी के पास किसानों के बीच झगड़ा हुआ। निवाड़ा के पूर्व प्रधान रिफाकत अली का कहना है कि जाजल गांव के किसान पहुंचे और उनके गांव के कब्जे वाली जमीन पर खड़ी पचास बीघा गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया। किसानों ने विरोध किया तो मारपीट की गई। ट्रैक्टर लेकर हरियाणा के किसान यूपी के किसानों के पीछे दौड़े। इस बीच दो ट्रैक्टर यमुना नदी में फंस गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक था मंजर: दहल गया था पूरा गांव, एक साथ उठे तीन जनाजे, हर तरफ पसरा मातम, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, झगड़े की सूचना पर बागपत कोतवाली और सोनीपत के राई थाने से पुलिस पहुंची। एडीएम बागपत अमित कुमार सिंह, एएसडी मनीष मिश्रा, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह ने किसानों को शांत किया। दोनों ओर के किसान जमीन को अपना बता रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed