फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utkal Rail Incident: negligence... could not be removed yet

उत्कल रेल हादसा : लापरवाही... अभी तक नहीं हटाया जा सका कचरा

Mon, 11 Sep 2017 03:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Sep 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Utkal Rail Incident: negligence... could not be removed yet
खतौली में ट्रेन हादसे में क्षतिग्रस्त कोच और पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रेलवे महकमे के अधिकारी अभी तक ट्रेन हादसे में हुए क्षतिग्रस्त कोचों और कचरे को नहीं हटवा सका है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था को आरपीएफ लगी हुई है। वहीं, दुघर्टनास्थल पर बनाए गए नए रेलवे ट्रैक के स्लीपरों के नीचे पत्थरों को सेट करने के लिए गैंगमैन लगे हुए हैं। इसी कारण ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया नहीं जा रहा है। 

विज्ञापन


19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें मरने वाले यात्रियों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। एक सौ यात्री घायल हो गए थे। हादसे में 12 कोच क्षतिग्रस्त हो गए और रसोईयान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। कोचों के पहिए और कचरा बिखर गया था। रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त कोचों और कचरों को एक साइड में लगा दिया था। आज भी क्षतिग्रस्त कोच और कचना ज्यों का त्यों उसी जगह पर पड़ा हुआ है। रेलवे मंत्रालय ने अभी तक इसको नहीं हटवाया है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री क्षतिग्रस्त कोचों और कचरे की मोबाइल से वीडियो बनाते रहते हैं। उसी दिन से इनकी सुरक्षा को आरपीएफ के जवान लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : देखिए, रेलवे से कहां हुई चूक, बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार कौन ?
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दुर्घटनास्थल पर बनाए गया नया रेलवे ट्रैक पूरी तरह से फिट नहीं हुआ है। अब गैंगमैन इस ट्रैक के स्लीपरों में पत्थरों को सेट करने का काम कर रहे हैं। अभी भी इस ट्रैक से कॉशन लेकर सभी ट्रेनों को दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही निकलवाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed