{"_id":"6a74bea40e6461e6ab0bc7c5","slug":"utkal-delayed-by-six-and-a-half-hours-and-jan-shatabdi-by-40-minutes-passengers-inconvenienced-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1265697-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उत्कल साढ़े छह घंटे और जनशताब्दी 40 मिनट लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उत्कल साढ़े छह घंटे और जनशताब्दी 40 मिनट लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
- हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ रही है शिवभक्तों की संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन काफी समय से लेट रही हैं। बृहस्पतिवार को भी उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े छह घंटे लेट रही। इसके अलावा जनशताब्दी ट्रेन भी 40 मिनट देरी से चली। इतना ही नहीं योगा एक्सप्रेस सवा घंटे लेट होने के कारण हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली से चलकर देहरादून जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12055 मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 4:32 बजे की बजाय लगभग 40 मिनट की देरी से 5:10 बजे पहुंची। दिल्ली से चलकर योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या दोपहर 12:25 बजे की बजाय सवा घंटा देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची।
बाडमेर से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14661 मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 6:53 बजे की बजाय 7:47 बजे पहुंची। हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18477 मेरठ सिटी स्टेशन पर दोपहर 2:52 की बजाय साढ़े छह घंटे लेट रात्रि में 9:45 बजे पहुंची। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली स्वर्ण मंदिर मेल भी मेरठ स्टेशन पर 45 मिनट लेट रही। इसके अलावा हरिद्वार एक्सप्रेस, मेरठ छावनी पैसेंजर, दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -