{"_id":"6a85eb2b4b48d111cd0c390d","slug":"usman-beaten-to-death-fir-registered-against-father-in-law-and-two-brothers-in-law-one-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1012-158021-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीटकर की थी उस्मान की हत्या, ससुर और दो सालों पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीटकर की थी उस्मान की हत्या, ससुर और दो सालों पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
- इंचौली गांव में ससुराल पक्ष ने की थी मारपीट, सुबह घर में हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली गांव में 35 वर्षीय उस्मान की मौत के मामले में ससुर और दो सालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
छप्पर वाली मस्जिद मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय उस्मान का शव मंगलवार उसके किराए के मकान में मिला था। भाई इमरान ने उस्मान के ससुर, दो साले शहजाद और इमरान द्वारा की गई पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
इंचौली पुलिस की जांच में उस्मान के साथ डंडे से मारपीट की बात सामने आई। पुलिस ने ससुर हबीब और दो साले शहजाद, इमरान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक घटना में एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकि 2 आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
ये थी घटना
बड़ौत निवासी उस्मान का निकाह इंचौली गांव में छप्पर वाली मस्जिद मोहल्ला निवासी रिहाना से हुआ था। काफी समय से वह यहीं किराए पर रहता था। उस्मान की बहन गुलशन का आरोप है, कमेटी छुडा़कर उधार दिए 2.5 लाख रुपए उस्मान अपने ससुर से वापस मांग रहा था। इसी को लेकर हुए विवाद में ससुर और दोनों सालों ने मिलकर सोमवार रात उस्मान की पिटाई कर दी। वह रात में घर जाकर सो गया। सुबह घर में उस्मान मृत मिला। छोटे भाई इमरान ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। उस्मान कबाड़ी काम करता था, उसके चार बच्चे हैं।
-- -- -- -- -- -- -