फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   user apply in the instant connection scheme

झटपट कनेक्शन योजना में आवेदन करें उपभोक्ता

Sun, 03 Nov 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
user apply in the instant connection scheme
मेरठ। जनता को अधिक से अधिक विद्युत कनेक्शन जारी करने और बिजली चोरी कम करने के लिए पीवीवीएनएल ने झटपट कनेक्शन योजना शुरू की है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यानी उपभोक्ता को बिजली का कनेक्शन लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी अधिकारियों को झटपट कनेक्शन योजना में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विद्युत वितरण खंडों द्वारा किसी अनुचित मंशा के तहत कनेक्शन देने में अनावश्यक देरी करने की शिकायतें प्राप्त होने पर दोषियों पर दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। झटपट कनेक्शन योजना के तहत नए कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही साथ आवेदन की उपलब्धता एवं जानकारी कॉरपोरेशन के टोल फ्री नंबर 1912 और जनसुविधा केंद्रों पर भी मिलेगी। आवेदन पर निश्चित समय-सीमा में अवर अभियंता द्वारा रिपोर्ट लगाई जाएगी। कनेक्शन को उपखंड अधिकारी द्वारा स्वीकृत कर निर्गत करना सुनिश्चित किया जाएगा। आवेदक को विभागीय टीम के निरीक्षण और मीटर लगवाने का दिन तय करने का विकल्प भी प्राप्त होगा। इस योजना के तहत अब तक 760 विद्युत कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed